कायस्थ समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ निधन ,समाज के लोगो ने की शोक सवेदना व्यक्त
संवाद सहयोगी :- अभिषेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और समाज सुधारक रविनंदन सहाय का बुधवार की उनकी मृत्यु हो गई।वहीं गुरुवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जमुई की ओर से शोक सभा का आयोजन आदि चित्रगुप्त मंदिर किया गया।महासचिव मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि रवि नंदन सहाय अब हमारे बीच नहीं रहे लेकिन समाज के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।उनके निधन से हम सभी को काफी दुखी हुई है। अध्यक्ष अभिनाश सिन्हा ने बताया की वे इमानदार छवि के व्यक्ति थे।मीडिया प्रभारी अभिषेक कुमार सिन्हा ने बताया कि उनके साथ कई वर्षों से उनके कार्यक्रम शामिल होते थे।
कोषा अध्यक्ष राजीव सिन्हा ने बताया कि जाने-माने परिवार से आते थे। शोकसभा मे बिपीन कुमार सिन्हा,राजीव कुमार सिन्हा,राकेश कुमार रंजन, पुरुषोत्तम प्रकाश,भूपेंद्र सिन्हा, अभिषेक सिन्हा, रवि नंदन प्रसाद उर्फ मुन जी,नीरज सिन्हा,अजीत सिन्हा ऋतुराज सिन्हा सहित कई सदस्यों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।