कोरोना महामारी की बिगड़ती स्थिति के मद्देनजर जमुई में ऑक्सीजन की कमी ना हो इस उद्देश्य से दिग्विजय सिंह फाउंडेशन ने बढ़ाया हाथ।
जमुई ब्यूरो बिकास पाण्डेयजमुई (बिहार) कोरोना महामारी से लड़ने के लिए दिग्विजय सिंह फाउंडेशन तैयार, जमुई की जनता की हर परेशानियों को दूर करने के लिए विधायक श्रेयसी सिंह रहेगी तत्पर। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह फाउंडेशन स्वर्गीय दादा दिग्विजय सिंह के नाम से उनकी धर्म पत्नी पुतुल सिंह चलाती हैं जिसका मुख्य उद्देश्य मात्र जनकल्याण है यह फाउंडेशन कई वर्षों से संचालित है।
पूर्व सांसद बाँका श्री मती पुतुल कुमारी के द्वारा चलाए जा रहे दिग्विजय सिंह फाउंडेशन के तहत सुश्री श्रेयसी सिंह जमुई, विधायक के माध्यम से पांच ऑक्सीजन जम्बो सिलेंडर एवं पाँच Flow meter जिला चिकित्सालय जमुई में जिला चिकित्सा पदाधिकारी के मौजूदगी में Donate किया गया। आपको बता दें कि सुश्री श्रेयसी सिंह पिछले एक महीने से भी अधिक दिनों से कोरोना महामारी को लेकर लगातार स्वास्थ्य कर्मियों, पदाधिकारियों से संपर्क में हैं इसी क्रम में सुश्री श्रेयसी सिंह अस्पताल का निरीक्षण के दौरान कोरोना पोजेटिव वार्ड में जाकर गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों से मिलकर अस्पताल के वस्तुस्थिति का जायजा लिया।