पुलिस अधीक्षक जमुई के निर्देश पर अभियान एसपी सुधांशु कुमार के नेतृत्व में की गई कड़ी कार्रवाई, लगभग एक बीघे में लगी अफीम की खेती को किया नष्ट।
जमुई ब्यूरो बिकास पाण्डेय
जमुई के सुदूर इलाकों में नक्सलियों के द्वारा अफीम की खेती की जाती है।जमुई जिला अंतर्गत नक्सलियों का गढ़ माने जाने वाले चकाई गिरिडीह सीमा पर स्थित टोला पहाड़ कथावर गांव के बहियार में एक बीघा में तैयार अफीम फसल को एएसपी अभियान सुधांशु कुमार ने पुलिस बलों के सहयोग से नष्ट कर दिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार मंडल ने अफीम की खेती को नष्ट किये जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि एएसपी अभियान , चकाई
और चरकापत्थर थानाध्यक्ष के साथ पुलिस बलों ने पूरे जज्बे के साथ टोला पहाड़ कथावर गांव जाकर अफीम की खेती को नष्ट करने में कामयाबी हासिल की है।
उन्होंने इस अभियान में शामिल अधिकारियों और जवानों की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि नक्सलियों व अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगी।