विद्वान अधिवक्ता देवराज हर्षवर्धन का निधन 55 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस।
जमुई ब्यूरो बिकास पाण्डेय/कृष्ण कुमार पुरेयार
जमुई (बिहार) जिला विधिज्ञ संघ के महासचिव विपिन कुमार सिन्हा ने बताया कि वी आई पी काॅलोनी जमुई निवासी,विद्वान अधिवक्ता देवराज हर्षवर्धन का निधन हो गया, 55 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली अतः उनके निधन पर आज दिनांक 19/ 2/21 को 11:30 बजे दिन में मुख्य हॉल के कक्ष संख्या तीन में शोक सभा का आयोजन किया गया, और मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
इस दौरान उन्होंने कहा कि वे अपने पीछे एकमात्र धर्म पत्नी को छोड़ गए भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। इस मौके पर विपिन कुमार सिन्हा, चंद्रशेखर उपाध्याय, शिशिर दुबे ,कृष्ण कुमार पूरेयार समेत कई वरिष्ठ अधिवक्ता इस शोक सभा में उपस्थित थे।