दिवगंत पूर्व विधायक अभय सिंह के अधूरे सपने को साकार करना हमारी प्राथमिकता,मंत्री सुमित सिंह!

ब्यूरो बिकास पांडेय

जमुई (बिहार) रविवार को कचहरी चौक के समीप अभय सिंह प्रतिमास्थल पर दिवंगत पुर्व विधायक स्वर्गीय अभय सिंह की 13 वीं पुण्यतिथि पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

इस मौके पर मौजूद लोगों ने कहा की आज तेरह साल बाद भी जिले की जनता में जितना प्यार और सम्मान स्वर्गीय अभय सिंह को लेकर है।वैसा प्यार बहुत कम नेताओ को मिलता है।सर्वप्रथम बिहार सरकार के मंत्री सुमित सिंह ने उनके तैलचित्र पर फूल माला चढ़ाया। उसके बाद बारी-बारी से सभी गणमान्य लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवगंत विधायक को याद किया।

इस कार्यक्रम में बिहार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह,पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह,समाजसेवी अमित कुमार सिंह,राजेश कुमार,बबलू सिन्हा,कुंदन सिंह भाभानंद सिंह फरान,जरीफ,भाजपा नेता बृजनंदन ,पंचानंद बाजपेई,राकेश सिन्हा,गब्बर सिंह,विनोद कुमार समेत जमुई जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य लोग शामिल हुए।सभी लोगो ने नम आंखों से दिवंगत विधायक को याद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here