होली व शबे ए बरात पर्व को लेकर डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध, असामाजिक तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर।
ब्यूरो बिकास पांडेय
जमुई (बिहार) होली व शबे ए बरात पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार के उपस्थिति में शुक्रवार को मलयपूर एवं बरहट थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में बरहट थानाध्यक्ष एके आजाद, व मलयपुर थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह मैजूद थे। बैठक में सर्वसम्मति से होली व शबे ए बरात पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में लोगों को संबोधित करते हुए प्रखंड विकाश पदाधिकारी ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार व शबे ए बरात अमन चैन का पर्व है।
दोनों पर्व आपसी सद्भभाव एबं भाईचारे का प्रतीक है। इस लिए दोनों पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए। पर्व को को लेकर पुलिस – प्रशासन पूरी तरह से चौकस है।वहीं मलयपुर थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने कहा की पर्व में डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। पर्व के दौरान अगर असामाजिक तत्व हुड़दंग या फिर अश्लील गाने बजाते हैं तो इसकी सूचना तुरंत थाना को दें।जो आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। पर्व के दौरान पुलिस की असामाजिक तत्व पर पैनी नजर है। दोनों पर्व को शांतिपूर्ण रुप से संपन्न कराने के लिए लोगों से अपील की ।बैठक में उप प्रमुख विजय ठाकुर,सहायक थानाध्यक्ष अफजाजुल हक , प्रशिक्षु एसआई रवि कुमार, शिल्पी कुमारी, एएसआई मनोज कुमार मुखिया प्रतिनिधि बलराम यादव, पंचायत समिति प्रतिनिधि संजय सिंह समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे!