जमुई : उपेंद्र कुशवाहा का जमुई में हुआ भव्य स्वागत।
जमुई ब्यूरो बिकास पाण्डेय/उपेन्द्र तिवारी
जमुई (बिहार) बुधवार को जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा का जमुई पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। सबसे पहले उपेंद्र कुशवाहा के काफिले का मलयपुर बायपास के समीप बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने आगवानी की। इसके बाद जमुई के आर के एम लाईन होटल पहुंचने पर जदयू जिलाध्यक्ष ई.शम्भूशरण, पूर्व मंत्री दामोदर रावत, पूर्व विधायक अजय प्रताप, जदयू नेता रवीन्द्र मंडल सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। तत्पश्चात् श्री कुशवाहा ने वहां जदयू के नए कार्यालय का उद्घाटन किया।
इस दौरान संवाददाताओं से मुखातिब होते हुए उन्होंने तेजस्वी यादव पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि लोजपा में जो हाल चिराग पासवान का हुआ है। वही हाल राजद में तेजस्वी यादव का होने वाला है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी एनडीए के सर्वमान्य नेता हैं। लेकिन उनके अलावे एनडीए में कई नेता प्रधानमंत्री पद के लिए योग्य हैं। उनमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी एक हैं। उपेन्द्र कुशवाहा के काफिले के साथ सुभाष पासवान सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता चल रहे थे।