खैरा थाना कांड संख्या 28/22 मामले में पुलिस ने दिखाई तत्परता 24 घंटे के अंदर नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
ब्यूरो बिकास पाण्डेय
जमुई (बिहार) पुलिस अधीक्षक जमुई के निर्देश पर खैरा थाना अध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने दिखाई तत्परता खैरा थाना कांड संख्या 28/22 मामले के नामजद अभियुक्त राहुल कुमार को किया गिरफ्तार।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने बताया कि खैरा थाना क्षेत्र के दिनारी घाट पर बालू कारोबारियों से अवैध रंगदारी की मांग करते हुए 4 राउंड फायरिंग की मामला प्रकाश में आई थी,जिसमें खैरा थाना कांड संख्या 28/22 मामला दर्ज की गई।इस दौरान खैरा थाना अध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर इस कांड के नामजद अभियुक्त राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस के द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।