नक्सलियों के विरुद्ध लगातार की जा रही छापेमारी में जमुई पुलिस को मिली बड़ी उपलब्धि दो अंतर राज्यीय नक्सली गिरफ्तार।
ब्यूरो बिकास पाण्डेय
जमुई (बिहार) पुलिस अधीक्षक जमुई के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर अभियान एसपी ओंकार नाथ सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर नक्सलियों के विरुद्ध सर्च अभियान चलाया गया।इस सर्च अभियान के दौरान चकाई थाना क्षेत्र से दो नक्सली को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार नक्सली के विरुद्ध चकाई थाना कांड संख्या 108/15 दर्ज है।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चकाई थाना क्षेत्र के मंझिलाडीह जंगली क्षेत्र से दो नक्सली को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नक्सली की पहचान रोहन सोरेन उर्फ रोशन सोरेन पिता तालो सोरेन एवं श्याम सोरेन पिता रमेश सोरेन,दोनों साकिन गुनियाथर थाना भेलवाघाटी जिला झारखंड के रूप में की गई।इन नक्सलियों पर पूर्व में चकाई थाना कांड संख्या 108/15 मामला दर्ज है,पुलिस के द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।