जमुई : विभिन्न कांडों में फरार नक्सली गिरफ्तार।

ब्यूरो बिकास पांडेय/ उपेन्द्र तिवारी

जमुई (बिहार): विभिन्न कांडों में फरार चल रहे एक नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झाझा थाना क्षेत्र के भलगोड़ी गांव के विजय यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विजय यादव कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है। व झारखंड के पूर्वोत्तर एरिया के नक्सल सचिव परवेज दा के संगठन का सक्रिय सदस्य है और किसी भी अपराधिक घटना में मैनेजिंग का कार्य करता था। इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पुलिस अधीक्षक जमुई शोर्य सुमन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त नक्सली अपने घर आया हुआ है। इसके बाद एएसपी अभियान,ओंकार नाथ सिंह के नेतृत्व में एसडीपीओ झाझा, थानाध्यक्ष झाझा, थानाध्यक्ष सोनो, सीआरपीएफ , एसटीएफ झाझा, तकनीकी शाखा के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी तथा पुलिस बल को लेकर एक टीम बनाकर उसके घर पर छापेमारी की गई और उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नक्सली का पुराना अपराधिक इतिहास खंगाली जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here