दीपावली व छठपुजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित।

ब्यूरो बिकास पाण्डेय

जमुई (बिहार) जिले के मलयपुर थाना परिसर में दीपावली,कलीपुजा व छठ पूजा को लेकर थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार की अध्यक्षता में व अंचलाधिकारी रंधीर कुमार की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। उक्त बैठक में बुद्धिजीवियों एवं जन प्रतिनिधियों से जानकारी लेने हेतु पूछा गया। उसके बाद कटोना के पूर्व मुखिया उपेंद्र मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि बीचला कटौना मे नदी पर जाने के लिए रास्ता बहुत ही अवरुद्ध हो गया है जिससे जाने के लिए छठ वर्ती को बहुत ही दिक्कत होगी और जबतक रास्ता तैयार नहीं किया जायेगा तबतक छठ वर्ती नदी पर नही जा सकते है।

इस दौरान मलयपुर थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि मैं अपने स्तर से बीचला कटोना मे नदी छठ घाट जाने के लिए रास्ता तैयार कर दी जायेगी। इस अवसर पर लोजपा (रामविलास)के प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रखंड प्रमुख रूबेन कुमार सिंह,सेवा निवृत दरोगा बिभूति सिंह। देवेंद्र सिंह, पंचानंद सिंह, पूर्व मुखिया कटोना उपेंद्र मंडल, सरपंच डोमन यादव, देवनीति सिंह, विजय सिंह, उप मुखिया मलयपुर नरेंद्र सिंह उर्फ टिंकू सिंह, पिंकू सिंह, सेवा निवृत प्रोफेसर सुखदेव ठाकुर, धीरेंद्र सिंह आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here