अपराध नियंत्रण व विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस अधीक्षक जमुई ने की अपराध गोष्ठी, इस दौरान पदाधिकारियों को दिया गया कई आवश्यक निर्देश।
ब्यूरो बिकास पाण्डेय
जमुई (बिहार) पुलिस अधीक्षक जमुई के नेतृत्व में दुर्गा पूजा के मद्देनजर विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस पदाधिकारियों के साथ की गई अहम बैठक,इस दौरान पदाधिकारियों को दिया गया कई आवश्यक निर्देश।इस मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि दुर्गा पूजा के मद्देनजर जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई।उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी, किसी भी तरह की अफवाह व असामाजिक तत्व के लोगों के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई करने के लिए तत्पर है।इस मौके पर जमुई SP ने समस्त जिले वासियों को दुर्गा पूजा के अवसर पर शांति सौहार्दपूर्ण तरीके से महापर्व को मनाने का संदेश देते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी।इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार, मुख्यालय डीएसपी अभिषेक कुमार सिंह,जमुई थानाध्यक्ष चंदन कुमार, मलयपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार, बरहट थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार, खैरा थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान, चकाई थानाध्यक्ष राजीव तिवारी, सिमुलतला थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, गिद्धौर थानाध्यक्ष अमित कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।