पुलिस केंद्र जमुई के परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केक काटकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।
ब्यूरो बिकास पाण्डेय
जमुई (बिहार) पुलिस अधीक्षक जमुई एवं पुलिस लाइन डीएसपी आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केक काटकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।इस अवसर पर सभी महिला पदाधिकारी व पुलिसकर्मी को पुरस्कृत किया गया।इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने बताया कि महिला का सम्मान करना हर इंसान का कर्तव्य है।हर इंसान को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और उनके सुरक्षा को अपना कर्तव्य समझना चाहिए।इस मौके पर महिला थाना अध्यक्ष मधुमालती आजाद, SI ज्ञान भारती समेत कई पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।