पूर्व मुखिया निरंजन सिंह हत्या मामले में फरार चल रहे नामजद अभियुक्त (दुर्गापुर पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार, जमुई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
ब्यूरो बिकास पांडेय
जमुई (बिहार) जमुई SP के निर्देश पर लगातार की जा रही छापेमारी में पूर्व मुखिया निरंजन सिंह हत्या मामले में फरार चल रहे नामजद अभियुक्त शंभू सिंह एवं अजय यादव को दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) पुलिस के द्वारा जमुई पुलिस की सूचना एवं आपसी समन्वय से अवैध हथियार के साथ दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि वरिया थाना (दुर्गापुर पश्चिम बंगाल) में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है अभियुक्त शंभू सिंह एवं अजय यादव को चंद्रदीप थाना कांड संख्या 177/20 में रिमांड किया जा रहा है ,पुलिस के द्वारा इस कांड के अन्य बिंदुओं पर अनुसंधान जारी है!