लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान के निर्देश पर लोजपा नेता संजय पासवान ने की दिव्यांग सीमा कुमारी से मुलाकात।
ब्यूरो बिकास पाण्डेय
लोजपा R के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान के निर्देशानुसार जमुई लोकसभा के खैरा प्रखंड अंतर्गत फतेहपुर गांव के दिव्यांग मेधावी छात्रा सीमा कुमारी पिता खिरन मांझी के घर पर पार्टी के प्रधान महासचिव सह जमुई लोकसभा प्रभारी संजय पासवान, सुरेंद्र विवेक ,प्रदेश कोषाध्यक्ष, जिला अध्यक्ष जीवन सिंह, पूर्व प्रत्याशी सुभाष पासवान , पूर्व प्रत्याशी तारापुर विधानसभा चंदन सिंह ,आईटी सेल जिला अध्यक्ष गुंजन तिवारी, लोजपा नेता राहुल भावेश मिथिलेश पासवान रोशन विश्वकर्मा गौरव सोनी सकलदेव यादव प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह सुरेश पासवान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
वहीं प्रधान महासचिव संजय पासवान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान से सीमा कुमारी एवं उनके परिवार से वीडियो कॉल के द्वारा बात करवाया। वहीं मीडिया कर्मी से भी वीडियो कॉल के द्वारा उन्होंने यह घोषणा की है कि बच्चे का पढ़ने लिखने के लिए हर मंथ उनके अकाउंट में ₹2000 महीना प्रदान की जाएगी। वहीं स्थानीय सांसद चिराग पासवान के पहल से जिला प्रशासन की ओर से ट्राई साइकिल और कृत्रिम पैर की व्यवस्था की गई।जिसका श्रेय जमुई सांसद चिराग पासवान को जाता है।