09 कांडों के अभियुक्त पप्पू मंडल पर पुलिस मुख्यालय ने रखा 50 हजार का इनाम, जमुई SP ने दी जानकारी।
ब्यूरो बिकास पाण्डेय
जमुई (बिहार) जिले के सदर थाना क्षेत्र के संथु ग्राम निवासी पप्पू मंडल पर पुलिस मुख्यालय ने रखा 50 हजार का इनाम।इस संबंध में जमुई एसपी शौर्य सुमन ने बताया कि कुल 09 कांडों के अभियुक्त पप्पू मंडल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी,इस संदर्भ में पुलिस मुख्यालय ने उक्त अभियुक्त पर 50 हजार का इनाम रखा है कोई भी व्यक्ति इस अभियुक्त की गिरफ्तारी में मदद कर इस इनाम का लाभ उठा सकते हैं।उन्होंने कहा कि पुलिस के द्वारा लगातार छापामारी की जा रही है जल्द ही अभियुक्त को पुलिस हिरासत में भेजने का काम करेगी।