मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर जिलाधिकारी जमुई ने की प्रेस वार्ता।

ब्यूरो बिकास पाण्डेय

जमुई (बिहार) समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिलाधिकारी जमुई अवनीश कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर आगामी जिला स्थापना दिवस – सह-समाजवादी नेता तथा स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय श्री कृष्ण सिंह की जयंती समारोह 2022 के आयोजन से संबंधित सभी जानकारी विस्तृत रूप से दी।प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित सभी मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी जमुई ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 फरवरी 2022 को 32 वां जमुई जिला स्थापना दिवस एवं समाजवादी नेता तथा स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय श्री कृष्ण सिंह की जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय श्री कृष्ण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण दिनांक 21 फरवरी 2022 को दिन के 11:00 बजे पूर्वाहन से निर्धारित की गई है। इसके उपरांत 11:30 बजे प्रोग्राम से जिला स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ एवं अन्य कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। सायंकाल में कवि सम्मेलन का आयोजन निर्धारित किया गया है जो अपराह्न् 6:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक चलेगा। जिलाधिकारी जमुई ने बताया कि सायंकाल में जिला स्थापना दिवस को मनोरंजक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपादित करने हेतु आयोजित कवि सम्मेलन में प्रख्यात कवि पद्मश्री डॉक्टर सुनील जोगी (कानपुर), अखिलेश द्विवेदी (प्रयाग), विकास बौखल (बाराबंकी), हेमंत पांडे (कानपुर) एवं शिखा श्रीवास्तव (लखनऊ) शिरकत करेंगे।उन्होंने कहा कि आगामी दिनांक 23 फरवरी 2022 को नीतीश कुमार माननीय मुख्यमंत्री बिहार का समाज सुधार अभियान जमुई जिले में निर्धारित है जिसमें समाज सुधार के सभी अवयवों (मध निषेध, दहेज प्रथा एवं बाल विवाह निषेध) पर जमुई जिले के अलावा मुंगेर, शेखपुरा एवं लखीसराय के जीविका दीदियों के साथ माननीय मुख्यमंत्री  का संवाद करने की सूचना प्राप्त है। उक्त अवसर पर कार्यक्रम स्थल स्वर्गीय श्री कृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम में फोटो गैलरी, विभिन्न विभागों के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का स्थल का निरीक्षण माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा किया जाना संभावित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here