लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान पहुंचे जमुई, इस दौरान सदर अस्पताल जमुई का किया निरीक्षण।
ब्यूरो बिकास पाण्डेय
जमुई (बिहार) सदर अस्पताल जमुई की जर्जर स्थिति को देखकर भड़के जमुई सांसद चिराग पासवान,इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जमुई की स्वास्थ्य व्यवस्था ही नहीं बल्कि सुबे बिहार के सदर अस्पताल की व्यवस्था का यही हाल है लेकिन मुख्यमंत्री को इन सब चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता तभी तो वह अपने आंखों के इलाज कराने के लिए दिल्ली जाते हैं
इससे यह जाहिर होता है कि बिहार के डॉक्टरों पर उनका विश्वास नहीं है।इस दौरान उन्होंने कहा कि जमुई की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करना हमारी प्रथम प्राथमिकता होगी, इस व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मैं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय से बातचीत करूंगा। इस मौके पर पार्टी के बिहार प्रदेश के प्रधान सचिव संजय कुमार पासवान, वरिष्ठ नेता सुभाष चंद्र बोस, रवि शंकर पासवान ,जिला अध्यक्ष जीवन सिंह ,रूबेन सिंह ,चंदन सिंह, राष्ट्रदीप सिंह, मीडिया प्रभारी अनिल सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।