बापू सभागार पटना में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की स्थापना दिवस समारोह मनाया गया।

ब्यूरो बिकास पाण्डेय

पटना (बिहार) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की स्थापना दिवस समारोह बापू सभागार पटना में आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी की स्थापना दिवस समारोह मनाया गया।इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान ने गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि गरीबों निस्सहाय की सेवा करना हमारी प्रथम प्राथमिकता है।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का मुख्य उद्देश्य भी यही है कि गरीब निस्सहाय लोगों को हर संभव मदद करने में तत्पर रहें।इस दौरान उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार गरीबों पर अपना ध्यान आकृष्ट नहीं करते हैं चाहे वह बाढ़ की समस्या हो या कोरोना जैसी भयावह वायरस की समस्या हो मौजूदा मुख्यमंत्री ने सिर्फ हवाई सर्वे किया। गरीबों पर क्या बीत रही है इस पर उन्होंने कभी भी अपना ध्यान आकृष्ट नहीं किया।लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का मुख्य उद्देश्य है गरीबों के हर दुख-सुख में खड़ा होना और उनके लिए लड़ाई लड़ना यही पार्टी की प्राथमिकता है। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हुलास पांडेय,संजय पासवान,जीवन सिंह सुभाष पासवान चंदन सिंह,राष्ट्रदीप सिंह समेत कई सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here