ब्यूरो बिकास पांडेय
जमुई (बिहार) झाझा थानान्तर्गत ग्राम बलियाडीह में दिनांक 16.02.2025 की संध्या को असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थरबाजी किये जाने की घटना को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव उत्पन्न हो गयी। जिला पदाधिकारी, जमुई तथा पुलिस अधीक्षक, जमुई के त्वरित निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी, जमुई तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जमुई/झाझा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, झाझा, अंचल अधिकारी, झाझा एवं थानाध्यक्ष, झाझा द्वारा घटना स्थल पर पहुँच कर स्थिति को नियंत्रण करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।
इस दौरान गश्ती के साथ-साथ प्राथमिकी दर्ज करते हुए छापेमारी की प्रक्रिया की जा रही है। साथ ही प्राथमिकी के आलोक में गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है। प्रखंड विकास पदाधिकारी, झाझा, अंचल अधिकारी, झाझा एवं थानाध्यक्ष, झाझा द्वारा शांति समिति की बैठक बुला कर झाझा प्रखंड अन्तर्गत गणमान्य व्यक्तियों एवं दोनों समुदाय के लोगों से शांति बनाये रखने का अनुरोध किया गया। इसके अतिरिक्त जिला के विभिन्न प्रखंडों में भी शांति समिति की बैठक बुला कर स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।जिला पदाधिकारी, जमुई तथा पुलिस अधीक्षक, जमुई के द्वारा स्थल पर पहुँच कर स्थिति का जायजा लिया गया तथा सभी समुदाय से शांति का माहौल बनाये रखने का अनुरोध किया गया। साथ ही, यह भी कहा गया कि यदि जिला की विधि व्यवस्था एवं शांति भंग करने का प्रयास किया गया, तो आरोपियों पर सख्त दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी।
जिला पदाधिकारी, जमुई तथा पुलिस अधीक्षक, जमुई द्वारा घटना स्थल पर कैम्प किया जा रहा है। साथ ही, जिला प्रशासन द्वारा घटना स्थल पर स्थिति के नियंत्रण के लिए संवेदनशील स्थलों पर दण्डाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। पुलिस अधीक्षक जमुई ने कहा बताया कि सामाजिक तत्वों के द्वारा माहौल बिगड़ने की साजिश रच कर बड़ी घटना का रची गई थी जम्मू पुलिस के द्वारा तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बोलते हैं नाथ कर दिया गया है किसी भी सूरत में सामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा, जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेजने का काम जमुई पुलिस करेगी।