विकाश पांडेय
जमुई (बिहार) सभी त्योहारों को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर जमुई पुलिस तत्पर थी।रामनवमी पर्व एवं अन्य त्यौहार को कराया गया संपन्न।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक जमुई मदन कुमार आनंद ने बताया कि जिस तरीके से सभी त्योहारों को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए एक्टिव थे।जमुई जिले के सभी आम जनता को मेरी और से हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस की पैनी नजर थी, आसामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ था,कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सभी पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया।
आपको बता दें कि जिले के श्रद्धालुओं के द्वारा रामनवमी पर्व को लेकर झांकी निकाली गई थी जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे और अधिकांश देवी देवता का रूप धारण कर भ्रमण किया,
एवं शान्ति पूर्ण तरीके से सभी पर्वों को संपन्न कराया।जिला प्रशासन की ओर से समस्त जिले वासियों को इस कार्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।